
बलुआ थाना के राइसमिल संचालिका के साथ हुआ उचक्कगिरी
Chandauli news: थाना बलुआ अन्तर्गत ग्राम सोनहुला स्थित राइस संचालिका से बुधवार को फुटकर कराने के नाम पर उचक्कागिरी हो गया। जानाकरी के बाद पहुंची पुलिस हाथ पांव चला रही है।
राइसमिल संचालिका अपने बरामदे में बैठी थी। उसके पास एक युवक 500 रूपए छुट्टा कराने के लिए पहुंचा। लड़के को परेशान देख महिला ने झोले में रखे फुटकर को निकालने चली गयी। अभी जब तक वह पैसा निकालकर ले आए रही है तब तक वह युवक वहां से जाने लगा। महिला को कुछ शंका होने पर जब वह दर्ज को खोली तो 500₹ का बंडल गायब था। महिला शोर मचाते हुए बरामदे से बाहर निकली तब तक दूसरा साथी मोटरसाइकिल पर बैठाकर भाग निकला। दिनदहाड़े उचक्का गिरी का शिकार होने की जानकारी पुलिस को दिया गया। जानकारी के बाद सीओ सकलडीहा भी पहुंचकर पूछताछ कर टीम लगा दिए है।