
दीपावली की पूर्व संध्या पर विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक दे दी थी जान
पुलिस ने दी जानकारी, मायके वालों ने शव को अपने पहुंचने तक छूने से किया मना
24 घण्टे तक फंदे से उतरी शव बेड पर पड़ी रही
Chandauli news: सैयदराजा कोतवाली के बगहिं गांव में दीपावली की पूर्व संध्या पर विवाहिता ने अपने 13 माह के बच्चे को बेड पर सोते छोड़कर मौत को गले लगा लिया। साड़ी के सहारे कुंडी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गयी। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुआ जब मासूम बालक सोने के बाद जगा और रोने लगा। कुछ देर तक रोने के बाद भी उसे चुप नही कराया गया तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो बहु फाँसी के फंदे से लटक रही थी।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर सीओ सदर, इंस्पेक्टर घटना स्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसकी जानकारी मृतका के मायके वालों को पुलिस ने दी। बेटी के मौत की जानकारी होने के बाद मृतका के पिता ने बेटी के शव को छेड़ने से मना कर दिया। पुलिस मृतका के शव फंदे से उतारकर बेड पर ही छोड़कर कर ड्यूटी लगा दिया।
लगभग 24 घण्टा बाद पहुँचे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया की ढाई वर्ष पूर्व प्रिया की शादी अभिषेक से की गई । शादी के समय से ही सास- ससुर व देवर लगातार दहेज मांग रहे है। परिजनों के आरोप पर सैयदराजा थाने में सास-ससुर, पति व देवर पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।