Nikay chunav: बाजी पलटने को मैदान में उतरे मंत्री, घर घर जाकर मांगे वोट

पिछले दिनों डॉक बंगला से वापस हो जाने पर मायूस थी जनता

Chandauli news: निकाय चुनाव(nikay chunav) में भाजपा प्रत्याशी के सिर ताज बांधने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (dr. mahendra nath pandey)खुद मैदान में उतर गए। एक एक घर पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के लिए वोट मंगा।

केंद्रीय मंत्री के मैदान में उतरते ही भाजपा के अंदरखाने में चल रही कलह दूर हो गयी। अब तक जिनकी सक्रियता नगण्य थी वह भी पूरी उत्साह के साथ प्रचार में लग गए। देर रात्रि तक दोनों घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद भी डाक्टर पांडेय ने नगर के एक एक वार्ड में घूमकर लोंगो से समर्थन मांगा।

डॉक बंगला पर चुनाव प्रचार के बाद देर रात्रि तक वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आगे की योजना बताते हुए सबकी जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम राजनीति करने वालों का भविष्य तय करेगा। जिनका जितना समर्पण होगा उनके मेहनत का फल भी उतना ही अच्छा मिलेगा। रात्रि में इस कठोर बैठक का परिणाम मंगलवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी के शक्ति प्रदर्शन में दिखा। भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय से जुलूस निकलकर पूरे नगर का भ्रमण किया। जगह जगह पर घर की छतों से महिलाएं पुष्प वर्षा कर रही थी। पूर्व विधायक साधना सिंह व्यापार मंडल के साथ मजबूती दिखाते हुए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगी। इसके बाद सुबह जुलूस में पूरे उत्साह के साथ रही।
