
बहनों ने अन्नकूट पूजन कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना
राज्यसभा सदस्य ने विधि विधान से किया परम्परागत पूजा
Chandauli news: गोवर्धन पूजा के लिए बहनों ने अपने भाई के लंबी उम्र के लिए अन्नकूट पूजन किया। एक तरफ भाइयों के उम्र की कामना कर रहीं थी तो दूसरी तरफ उन्हें श्राप दे रही थी। इसके पीछे मान्यता है कि आज के दिन बहनों का श्राप भाईयों के लिए वरदान हो जाता है। इसके लिए सुबह से इसकी तैयारी शुरू हो गयी।

भाई बहन के पवित्र रिश्ते में रक्षाबंधन पहले आता है। इसमें बहन भाइयों के कलाई पर रक्षा बांधती है। भाई भी बहन के रक्षा का वचन देता है लेकिन अन्नकूट एक ऐसा त्योहार है जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसमें गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान का चित्र बनाकर पूजन किया जाता है। इस पूजा का नैवेद्य भी अलग होता है। चीनी से बना घरिया, नया चूड़ा, वहीं अलग अलग आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में उपयोग होने वाली जड़े होती है। जो सामान्य रुप से जंगल या फिर पहाड़ी क्षेत्र में मिलती है। हालांकि इन दुर्लभ सामग्रियों की उपलब्धता भी हो जाती है।
शनिवार को भाईयों के लंबी उम्र के लिए गांव गांव समूह में एक जुट होकर महिलाएं पूजन अर्चन की। इसमें राज्यसभा सदस्य साधना सिंह ने भी अपने आवास पर हर वर्ष की तरह पूजा का आयोजन की थी। आस पास की महिलाएं उपस्थित होकर विधि विधान से इस पूजन अर्चन को करते हुए भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।