
ब्लाक सभागार में विधायक का जनता दरबार
चन्दौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 90 वां कार्यक्रम विधानसभा के लोंगो के साथ धानापुर ब्लाक में सैयदराजा विधायक व धानापुर ब्लाक प्रमुख के साथ सुना। इसके साथ ही जनता दरबार मे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोंगो की समस्याओं से रूबरू हुए। उसके बाद अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से रविवार के दिन मन की बात रेडियो पर करते है। जिसमे केंद्र सरकार के भविष्य में होने वाली कार्ययोजना से जनता को रूबरू कराते है। रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह जनता दरबार लगाते हैं। जिसमे क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचते है। इसमे किसी को आवास तो कोई पेंशन की समस्या से अवगत कराता है। इस बार जनता दरबार मे सबसे अधिक ओलावृष्टि से फसल के नुकसान को लेकर किसान आये थे। जिसपर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से आंकलन रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह भी उपस्थित रहे।