
विधान सभा स्पीकर ने सुनाई एक दिन की सजा
लखनऊ। विधान सभा स्पीकर सतीश महाना ने शुक्रवार को अदालत लगाया। जिसमें वर्ष 2004 के एक मामले की सुनवाई हुई। जिसमें पुलिस ने तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई पर लाठी चार्ज किया था। जिससे विधायक का पैर टूट गया था।
बिजली की मांग को लेकर किया था धरना
सपा शासन काल मे भाजपा विधायकों ने बिजली की अनियमित कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी चार्ज कर खदेड़ा गया था। विधायक का पैर टूट गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पुलिस कर्मियों को तलब किया। पुलिस कर्मियों ने अपराध को स्वीकार कर लिया। जिसपर एक दिन का दंड उनके द्वारा दिया गया।
इनको मिली सजा
तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा अब्दुल समद जो अब सेवानिवृत्त हो चुके है। इसके साथ ही किदवई नगरथाना इंचार्ज रहे ऋषिकांत शुक्ला, कानपुर नगर दरोगा त्रिलोकी सिंह, कांस्टेबल छोटेलाल यादव, विनोद मिश्र और मेहरबान सिंह। यह सभी उस समय तैनात रहे।