
मंडी में नही जमा होगा धान की ढेर
मंडी सचिव को सख्ती से पालन करने का दिशा निर्देश
Chandauli news: किसान खेत से धान की मड़ाई कर सीधे नवीन मंडी ले जाकर अपने धान का ढेर जमा नहीं करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी निखिल टी फुन्डे ने धान खरीद के समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। इसके अलावा केंद्रों पर बिना नम्बर व टोकन के बीच में किसी किसान के धान की खरीद होने पर सीधे कार्यवाही करने का संकेत दिए है।

एक नवम्बर से किसानों के धान की खरीद जिले में कागज पर प्रारम्भ हो गयी है। नवम्बर माह में यह खरीद नाम मात्र की रही। जबकि दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह से किसानों के धान का आवक केंद्र पर तेजी से होगा। ऐसे में अचानक से किसानों के धान पहुंचने से ब्यवस्था चरमरा जाती है। जिसे इस बार रोकने के लिए जिलाधिकारी ने नवीन मंडी में खेत से सीधे हार्वेस्टिंग कराकर ढेर लगाने वाले किसानों पर पाबंदी लगा दिए है।

पहले आस पास के किसान अपने खेत से धान केंद्र के आस पास डंप कर पाने बारी की प्रतीक्षा करने लगते थे। उसी में खराब मौसम आदि समस्याओं से भी किसानों और जिम्मेदारो को दो चार हों पड़ता था। इस बार उन लोंगो के ही वाहन को अंदर प्रवेश की अनुमति होगी जिन्हें केंद्र से टोकन मिला होगा। इसके जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ, सचिव मंडी व अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।