
एक दर्जन से अधिक घायल, चालक गिरफ्तार
Chandauli news: पटना से महाकुम्भ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस का ट्रेलर से टक्कर हो गया। जिसके कारण बस में सवार दो श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर मौत हो गयी। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रेलर चालक गिरफ्तार हो गया है।

यात्रियों के अनुसार जानकारी मिली कि पटना से 40 यात्रियों को लेकर एक मिनी टूर बस प्रयागराज के लिए निकली थी। यह तड़के सुबह बिहार बार्डर पार कर अलीनगर के सिंधी ताली में पहुंची थी। बस ड्राइवर को आलस व नींद आ रही थी। पास में बैठे लोंगो ने चालक को चाय पीने के बाद बस आगे चलाने के लिए कहा। जिसके लिए चालक ने सड़क किनारे बस रोक दिया। कुछ यात्री बस से उतरकर चाय पीने चले गए। कुछ बस में बैठे रह गए। तब तक पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया।

ट्रेलर का टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर पर कर सर्विस रोड पर जाकर पलट गयी। जिसमें बैठे यात्री बुरी तरह चोटिल होकर कराहने लगे। चाय की दुकान पर उपस्थित लोग व बस ने नीचे उतरे अन्य यात्रियों ने बस में फंसे लोंगो को निकालने का प्रयास करने लगे। उधर इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को भी हो गयी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जिसमें दो यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। शेष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसा के बाद भागने के फिराक में रहे चालक को ग्रामीण पकड़ लिए थे। जिसे पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर कार्यवाही कर रही है।