माँ के नाम लगाएं एक वृक्ष, आँचल सी मिलेगी छांव: डीएम

पौधरोपण को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर दिया लक्ष्य
Chandauli news: मां के आँचल की छांव हमेशा मिलती रहे इसके लिए मां के नाम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। कहा गया है दस पुत्र के बराबर एक पेड़ होता है। आज विज्ञान भले ही आगे हो गया है लेकिन प्रकृति के आगे सभी नतमस्तक है। उंक्त बातें निखिल टी फुंडे ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण के समीक्षा बैठक के दौरान कहा।

जिलास्तरीय अधिकारियों को विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया । जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण भी किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, वन विभाग की तरफ से सत्यपाल प्रसाद उप प्रभागीय वनाधिकारी चकिया, उप प्रभाग काशी वन्य जीव विभाग रामनगर वाराणसी मुन्नालाल सिंह छेत्रीय वन अधिकारी चंदौली रेंज छविनाथ त्रिपाठी उप छेत्रिय वन अधिकारी चंदौली रेंज मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह वन दरोगा, देव कृष्ण तिवारी व अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।