
उमेश पाल हत्याकांड का दूसरा शूटर पहुंचा यमलोक
न्यूज डेस्क प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के दूसरे शूटर विजय उर्फ उस्मान को पुलिस ने सोमवार के दिन मुठभेड़ में यमलोक पहुंचा दिया। इसके ऊपर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि अन्य अपराधियों पर ईनाम ढाई लाख रुपया हो गया है।पुलिस ने बताया कि उमेश पाल के हत्या के दी पहली गोली इसने ही चलाई थी।
धर्म परिवर्तन कर विजय से बना था उस्मान
अतीक अहमद गैंग के शूटर उस्मान ने जब गैंग में कदम रखा उस समय उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे उस्मान नाम दिया गया। उक्त बात का खुलासा एनकाउंटर के बाद एडीजी प्रशांत कुमार ने किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 24 फरवरी के दिन उमेश पाल पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद व अन्य शूटरों की पहचान हो गयी। जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी।