लड़की बरामद करने में पुलिस छानती रही तेलंगाना, हैदराबाद की खाक, लड़की मिली बिहार

लड़की को भगाने वाला आशिक ओभरब्रीज के नीचे मिला
Chandauli news: चन्दौली के वार्ड नं 2 की एक लड़की अपने आशिक के साथ तीन साल पहले फरार हो गयी। लड़की के पिता कोतवाली में गुहार लगाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस लड़की को बरामद करने में पुलिस तेलंगाना , हैदराबाद बिहार राज्य की खाक छानने लगी। लेकिन तीन साल तक कही पता नही चला। बिहार में लोकेशन मिला जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने बिहार से बरामद कर लिया। आशिक फरार हो गया। लेकिन दूसरे दिन बाद आशिक ओवरब्रीज के पास पकड़ गया।
नगर के वार्ड नम्बर 2 की पूजा( काल्पनिक नाम) तीन वर्ष पूर्व भाग गयी। तीन साल तक कहीं पता नही चला। जिसमें एक एसएचओ पर विभागीय कार्यवाही हो गयी थी। लेकिन कहीं पता नही चला। सदर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका लोकेशन बिहार में मिला। जिसपर सक्रियता दिखाते हुए एक टीम एसआई सूरज सिंह के नेतृत्व में महिला सिपाही को भेजा गया। बिहार से लड़की को बरामद किया गया। लेकिन उसका आशिक फरार हो गया था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह लड़की को पूछते हुए कस्बा चौकी के पास पहुंच गया। जिसे पहचानते हुए इसकी सूचना दिया। सूचना पर तत्काल पकड़ लिया गया।