उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीमनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सिविल बार चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पर सीधा टक्कर

अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र लगातार तीसरी बार आजमा रहे भाग्य

Chandauli news: सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा परक पद के लिए दावेदारों ने अपनी दावेदारी की है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन करने वालों की होड़ मची रही। इसके बाद मुख्य पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए अब सीधी टक्कर होने वाली है। इन सभी सीटों ओर दो दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार दावेदारी पेश किया है। इसके पूर्व दो बार के चुनाव में सफलता नहीं मिल पाया था।


अध्यक्ष पद पर  डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह व विनय कुमार सिंह ने नामांकन किया तो वहीं महामंत्री पद पर संदीप कुमार यादव तथा गौरव सिंह के  नामांकन करने से मुकाबला सीधा हो गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर एक मात्र प्रत्याशी अमित कुमार सिंह का नामांकन होने से उनका निर्विरोध चयन होना सुनिश्चित है। 10 वर्ष के ऊपर दो उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार पाण्डेय व रमेश चन्द्र तिवारी ने अपना नाम निर्देशन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर कृष्ण मुरारी यादव, संदीप सिंह तथा सत्येंद्र कुमार ने नामांकन किया।

संयुक्त मंत्री के तीन पद के सापेक्ष सौरभ चंद्रा, राजीव कुमार शर्मा तथा शमशुज्जुहा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पर प्रवीण कुमार तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के ऊपर 6 पदों पर शशि शंकर सिंह, श्रीनिवास पाण्डेय, गोकुल प्रसाद, संजीव कुमार श्रीवास्तव, विधि प्रकाश चौबे तथा दुर्गेश कुमार पाण्डेय। 15 वर्ष से नीचे 6 पदों पर तौसीफ खान, अंकित मिश्रा तथा अमित तिवारी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। 13 जनवरी के दिन नामांकन पत्रों का जांच व नाम वापसी की तिथि निश्चित है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page