
लखनऊ में नही मिल पाए मुख्यमंत्री से रक्षामंत्री करेंगे बात
Chandauli news: चन्दौली के विकास को लेकर पदयात्रा 900 किमी चलकर दिल्ली पहुंच गया। रास्ते भर में कोई भी जनप्रतिनिधि सुध नही लिए। दिल्ली पहुंचने पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पदयात्रियों का सम्मान किया। आवास पर बुलाकर उनकी बातों को सुना। वही मुख्यमंत्री इसे वार्ता करने का भरोसा दिया
जनपद न्यायालय निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन मुख्यालय पर पूरे एक माह तक चला। लेकिन इसका कोई सार्थक असर दूर दूर तक दिखाई नही दिया। जिसके बाद अधिवक्ताओं का एक दल झनमेजय सिंह की अध्यक्षता में 8सितम्बर को पैदल लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दिल्ली प्रधानमंत्री से मिलकर पत्रक देने के लिए निकल पड़ा। लखनऊ पहुंचने के बाद पदयात्रियों का मुख्यमंत्री मुलाकात नही हो सका।
फिर जुनून व जज्बे को बरकरार रखते हुए अधिवक्ता धीरे धीरे दिल्ली के दूर सफर को भी पूरा कर लिए। अन्ततः यह लोग दिल्ली में दस्तक दे दिए। लेकिन विडम्बना की रास्ते मे हाल चाल लेने की बात तो दूर पदयात्रियों के दिल्ली पहुंचने के बाद भी कैबिनेट मंत्री व चन्दौली के सांसद ने इन लोंगो मिलना उचित नही समझें। हालांकि इसकी जानकारी देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को हो गयी। जिनके चन्दौली में जन्म लेने मात्र से यहाँ का बच्चा बच्चा गुब्बारे की तरह गौरवांवित रहता है।
जनपद वासियों के इस गौरव का रक्षामंत्री व उनके परिवार द्वारा आदर दिया जाता है। परिवारिक सदस्य की तरह सुखद मुलाकात से जनपदवासी अपने प्रयास को सार्थक स्वप्न देख वापस आ जाता है। कुछ ऐसा ही इन पदयात्रियों को गौरव प्राप्त हुआ। एक माह से पैदल चल रहे लोंगो को रक्षामंत्री की सुखद मुलाकात से आशा की किरण जगी। रक्षामंत्री ने जनपद के इस समस्या को सुनकर हतप्रभ रहे। उन्होंने गम्भीरता पूर्वक बात को मुख्यमंत्री से मिलकर करने का भरोसा दिया।