
प्रेम में बाधक बन रहे पति को देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या
प्रेम विवाह के बाद देवर के साथ हो गयी थी अटैच
news desk kanpur: छत्तरपुर स्थित बाबा बागेश्वर धाम के दो सेवादारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला व एक पुरुष है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने हत्या कर फरार हो गए थे। छह माह बाद इन सभी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद कानपुर के बिधनू थाना के एक मामले का पुलिस खुलासा कर पायी है। पुलिस ने दोनों को हत्या के मामले में जेल भेज दिया।

मामला कानपुर का है। जहां देवर संग मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या दमिलाकर कर शव को तालाब में फेंककर दोनों भाग गए थे। छह माह से यह सभी छत्तरपुर स्थित बागेश्वर धाम में सेवादार थे। पुलिस लगातार इनके नम्बर को सर्विलांस पर लगाई हुई थी। कानपुर की बिधनू थाना के खेरसा गांव में 24 अप्रैल को तालाब में एक भव उतराते हुए मिला। जिसके सिर पर चोट की निशान व पीठ में घाव का निशान मिला था। जिसकी पहचान जांच पड़ताल में मृतक लखीमपुर के रहने वाले दिनेश अवस्थी के रूप में कई थी।
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक दिनेश एक वर्ष पूर्व पूनम से प्रेम विवाह किया था। जो खेरसा गांव में रहते थे। दिनेश के साथ ही उनका छोटा भाई मनोज भी रहता था। उधर दिनेश रोज दिन में काम काज के लिए घर से चला जाता था और देर रात ही वापस लौटता था । घर में पूनम और देवर मनोज रह जाते थे इन दोनों के बीच धीरे धीरे अवैध संबंध बनने लगे। जिसके कारण पूनम और दिनेश में आए दिन झगड़े होने लगे। इन झगड़ों की वजह से मनोज और पूनम के प्यार में बाधा उतपन्न होने लगा। जिसके बाद दोनों ने दिनेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
इसी क्रम में पूनम ने 24 अप्रैल की रात अपने पति को लाठी डंडों से पीटा और मनोज ने अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके हाथ पैर बांधकर गांव के पास ही तालाब में फेंका और फरार हो गए। वारदात के दो दिन बाद शव पानी के ऊपर तैरने लगा तो लोगों को खबर हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और देवर के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। छह माह से यह सब मोबाइल बन्द करके सीतापुर होते हुए बागेश्वर धाम पहुंच गए। दो दिन पूर्व दो दिन पूर्व मोबाइल लोकेशन से इन सभी के बागेश्वर धाम आश्रम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।