
Chandauli news: निकाय चुनाव के रिजल्ट पर गौर किया जाय तो सबसे खराब स्थिति सदर विधायक की रही। भले ही भाजपा विधायक प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एक मैरिज जान में अपने लोंगो को दृढ़ संकल्पित करा रहे थे। जिसका वीडियो भी बनाकर प्रचार किया। लेकिन यह आडम्बर मतदाताओं पर असर नही डाल पाए।
जिसका असर रहा कि डीडीयू नगर विधायक के घर के गली में भी भाजपा का सभासद प्रत्याशी बुरी तरह से हार गया। यहाँ भाजपा से ही बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि खुद केंद्रीय मंत्री अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी भाजपा के भीरत घात को ठीक करने के लिए आधी रात तक प्रचार प्रसार किए थे। यही नही केंद्रीय मंत्री उस दौरान समीक्षा बैठक भी किये। जिसमे अपने मख्खनबाजी कला में निपुण लोंगो ने सदर व मुगलसराय के सीट को भाजपा के खाते में एक हजार से अधिक वोट से जीत दिला दिए थे। वर्तमान विधायक ने तो एक पूर्व जनप्रतिनिधि को केंद्रीय मंत्री के सामने यह कह दिया था कि सदर व मुगलसराय की सीट भाजपा का साख बचाएगी।