उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा/रोजगार

चुनाव के 48 घण्टे पहले दो गुट में बंट गए ब्यापारी

ब्यापार मंडल का आगामी 15 अक्टूबर को होना था चुनाव

Chandauli news: उद्योग ब्यापार मंडल में अचानक सक्रियता ने ब्यापार मंडल के चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया। शुक्रवार को उद्योग ब्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक साधना सिंह ने सकलडीहा में आगामी 15 अक्टूबर को होने वाले उद्योग ब्यापार मंडल चुनाव के समीकरण को गड़बड़ा दी है। एक जुटता का नारा देने वाले ब्यापारी दो गुट में बंट गए। ब्यापार मंडल के चुनाव से पूर्व उन्होंने अध्यक्ष व महामंत्री भी मनोनीत कर दिया।

उद्योग ब्यापार मंडल के रूप में इस संगठन की जिम्मेदारी भरतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक साधना सिंह ने कफाई दिनों तक संभाला। उनके विधायक बनने के बाद संगठन में कुछ शिथिलता आ गयी थी। इसके बाद ब्यापार मंडल का संगठन सक्रिय हुआ। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व संगठन कार्य करना शुरू किया।

जिसका चुनाव पिछले 08 अक्टूबर को होना था, लेकिन चुनाव को आगे बढ़ा कर 15 अक्टूबर कर दिया गया है। लेकिन चुनाव से पूर्व ही उद्योग ब्यापार मंडल ने अध्यक्ष व महामंत्री शुक्रवार को मनोनीत कर दिया। जिसमें आशीष जायसवाल को अध्यक्ष व श्याम बहादुर भारती को महामंत्री बनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघव सिंह, एसके सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, मुकुंद सिंह, शिवदास जायसवाल, भाजपा युवा नेता रोहित जायसवाल, व्यापारी युवा नेता आशीष जायसवाल, हर्ष जयसवाल, मोनू राय, दरोगा यादव, शौकत अली, मनमोहन राय, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष जयसवाल, इजहार अंसारी शाहिद सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page