
पोती के उम्र की बच्ची का किया दुराचार
मुख्यालय पर आटा चक्की का मशीन चलाता है हैवान बुजुर्ग
जसुरी गांव से आटा लेने आयी थी 12 वर्षीय बालिका
Chandauli news: नवरात्रि के नव दिन तक “शक्ति” के आराधना में लोग लगे रहे। यहां तक कि तामसी भोजन के लिए जाना जाने वाले लहसुन प्याज तक का भी परित्याग कर लोग अपने मन व चित्त को शुद्ध कर पूजा अर्चना कर रहे थे। तो वहीं इससे विरक्त होकर सन्यास की उम्र में पहुंचे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने आटा चक्की की दुकान पर पहुंची 12 वर्ष के बच्ची पर अपनी हैवानियत दिखाते हुए उंसके साथ दुराचार किया। हैवान बुजुर्ग के चंगुल से छुटकार घर पहुंची पीड़िता ने परिजन से आपबीती सुनाई तो सब दंग रह गए। परिजन थाने पहुंचकर तहरीर दिए। पुलिस ने तत्काल हैवान इंसान को हिरासत में ले लिया। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी रोडवेज से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय ब्यक्ति आंटा चक्की मशीन मुख्यालय पर चलाता है। उसी गांव के पासवान जाति की 12 वर्षीय बेटी आंटा के लिए मशीन पर आयी थी। जहां बुजुर्ग ब्यक्ति की हैवानियत जाग गयी। दशहरा का दिन होने का कारण मशीन पर ग्राहक नही थे। सुनसान का लाभ उठाते हुए हैवान बुजुर्ग ने लड़की के साथ दुराचार किया। उंसके चंगुल से छूटने के बाद जब पीड़िता घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग ढंग रह गए।
गुस्साए परिजनों के साथ गांव के लोग भी एकजुट होकर थाने पहुंच गए। पीड़िता के तहरीर के बाद मामला तूल पकड़ता इसके पूर्व ही पुलिस आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। वहीं लड़की का मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गयी। अब आरोपी को बचाने व पीड़िता के साथ समझौता का पुरजोर कोशिश जारी है।