
प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का सैयदराजा विधायक ने केक काट मनाया जन्मदिन
Chandauli news: देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन रेल कारखाना के साथ साथ छोटे बड़े उद्योग संस्थान में मनाया गया। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्मदिन मनाया गया। सैयदराजा विधायक ने अपने क्षेत्र में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही अस्पताल में पहुंचकर रोगियों के बीच फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य के विषय मे जानकारी लिया।
धानापुर ब्लाक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्म दिवस पर सैयदराजा विधायक ने केक काटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवशिल्पी काहे जाते थे। क्योंकि उनसे अच्छा कोई निर्माणकर्ता नही था। आज यह स्थिति देश की है। जहां भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश के प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी है। संगठन से लेकर सरकार तक उनके नेतृत्व में राष्ट्रहित सर्वोपरि प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया मौके पर अजय सिंह प्रमुख, राजेश सिंह प्रधान, गोपाल बिन्द, रामप्रवेश तिवारी, छोटू यादव, अनंत बहेलिया, रामेस्ट सिंह, रामेश्वर सिंह, लोग रहे