
बालक के मौत के बाद आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों के किया जाम
Chandauli news: गौ तश्करों की पीकप ने आठ साल के मासूम को रौंदते हुए भाग निकला। जिससे घटना स्थल पर ही बालक की मृत्यु हो गयी। बालक के मृत्यु के बाद परिजन ग्रामीण व आस पास के गांव वालों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी के बाद अलीनगर, सदर ,सकलडीहा के अलावा मुख्यालय से फोर्स मौके पर पहुंच गयी।

जानकारी के अनुसार गोल्डेन फ्यूचर एकेडमी के नाम से एक आवासीय विद्यालय संचालित होता है। यहां सुबह वार्डेन बच्चों को कुछमन तारापुर मार्ग पर मॉर्निगवाक करा रहे थे। तभी गौ वंश लदी एक।पीकप ने आठ वर्षीय युवराज पुत्र राजेश शर्मा को टक्कर मार दिया। पीकप के धक्के से बालक सड़क पर गिर गया उंसके बाद उसके ऊपर पिछला पहिया चढ़ते हुए निकल गया। इससे आठ वर्ष के मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

वार्डेन ने इसकी जानकारी प्रबन्धक को दी। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को व युवराज के परिजनों को यह जानकारी दी। गौतश्कर के वाहन से बच्चे के मौत की खबर सुन बेसुध पिता राजेश घटना स्थल के लिए भागा। जैसे ही इसकी जानकारी सेवखर गांव में हुई पूरा गांव घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। परिजनों के स्कूल में जमकर बवाल काटा। इसके अलावा केशपुर, इब्राहिमपुर, माटीगांव के ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आये दिन इस रास्ते से गौवंश की गाड़ियां जाती है। तारापुर पुलिस चौकी के सामने से गौवंश की गाड़ियां निकलती है लेकिन पुलिस के साठगांठ से बेरोकटोक यह धंधा फल रहा है। उधर ग्रामीणों के चक्का जाम व तनाव को देखते हुए कई थाने की फोर्स मौके पर जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की पहचान में पुलिस जुटी है। जबकि कैमरे में देखा गया कि घटना के बाद लाइट बन्द कर वाहन को तेजी से लेकर चालक भग रहा है।