
आभा जायसवाल 3539 वोट पाकर 98 मतों से हुई विजयी
Chandauli news: नगर पंचायत सैयदाराज चेयरमैम के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पुनः जीत दर्ज किया है। भाजपा समर्थित आभा जायसवाल 3539 मत पाकर 98 मत से अपने प्रतिद्वंदी इशरत को हराकर नगर पंचायत का प्रथम ब्यक्ति बन गयी।

एक वर्ष में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रीता मद्धेशिया के दिवंगत होने के बाद खाली पड़े कुर्सी पर पुनः उपचुनाव हुआ। जिसके लिए 17 दिसम्बर को मतदान हुआ। 19 दिसम्बर को सुबह 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें पहले चक्र से भाजपा प्रत्याशी ने अपना बढ़त बनाये रखा। तीन चक्र की गणना में आभा को कुल 3539 मत मिले। दूसरे नम्बर पर सपा सर्मथित निर्दल प्रत्याशी इशरत को 3441 मत मिले।

एआरओ द्वारा विजय घोषित होने का घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने हर हर महादेव का नारा लगाकर जीत का स्वागत किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह , प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, प्रमुख बरहनी सहित तमाम समर्थक पालीटेक्निक पहुंच गए। सैयदराजा विधायक ने कहा कि यह जनता के भरोसे के लिए प्रदेश की सरकार काम कर रही है। जिसका परिणाम है की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।
इसके साथ ही उन्होंने सैयदराजा को एक बार फिर से शिवा नगर बनाये जाने की बात पर बल दिया।