
महिला परामर्श केंद्र पहुंचे दम्पत्ति एक दूजे के साथ रहने को हुए तैयार
Chandauli news: करवा चौथ के दिन एक तरफ पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन उपवास रही। वहीं इससे दूर आधा दर्जन युगल दम्पति एक दूसरे से अलग रहने की जिद लिए हुए महिला परामर्श केंद्र पहुंच गए। जहां महिला परामर्श केंद्र पर घन्टो पंचायत के बाद फिर से दूसरे के साथ रहने को तैयार हुए। इसके बाद महिला थाने से विदा हुए।

आपसी मनमुटाव के कारण एक दूसरे से अलग रहने के लिए न्यायालय के शरण में जाने का मन बना रहे दम्पति थाने से इसकी शुरुआत करते है। पुलिस अधीक्षक के यहां पति व ससुराल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते है। जिसके बाद महिलाओं के प्रार्थना पत्र को महिला थाना भेजकर समस्या का निदान कराते हुए टूटते रिश्ते को बचाने का पुलिस प्रयास करती है। करवाचौथ के दिन भी आधा दर्जन दम्पत्ति पहुंच गए। जहां महिला मिडिएशन में घण्टो पंचायत के बाद यह सभी एक दूसरे के साथ पुनः रहने को तैयार हो गए। जिसके बाद थाने से सभी को घर के लिए विदा किया गया।थानों से आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ गए सभी दम्पतियों के पारिवारिक जीवन की हर 15 दिन पर पुलिस समीक्षा करती है।