
योग दिवस पर जनपद स्तरीय अधिकारियों ने महेंद्र टेक्निकल में किया योग
Chandauli news: 9वां विश्व योग दिवस पर बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान में योग प्रशिक्षक के देख रेख में योग किया। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी. फूंडे व अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने योग किया।
सुबह 06 बजे महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में पहुंच गए। जहाँ योग प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। योग प्रशिक्षको ने मंच से एक एक स्टेप बता रहे थे। इधर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के साथ साथ अन्य लोग रेड कार्पेट पर उसका अनुपालन करते हुए योग कर रहे थे। जिलाधिकारी ने धन्वंतरि के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित करते हुए इसका शुभारंभ किया। इसके साथ उन्होंने कहा कहा कि नियमित योग करने से पूरे दिन शरीर मे फुर्ती रहती है। हर ब्यक्ति को अपने ब्यस्त समय मे से एक घण्टे अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ब्यायाम करना चाहिए। इसमें योग अबसे महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से शरीर की हर इंद्री सक्रिय हो जाती है।

पुलिस लाइन में योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ,सीओ व पुलिसकर्मियों के साथ सदर कोतवाली प्रांगण में बने हाल में योगाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि नियमित योग करने से मोटापा नही होता। शरीर मे कोलोस्ट्राल नही बढ़ता। जिससे हार्ट, उच्च रक्तचाप की शिकायत को भी योग से कम किया जा सकता है। पुलिस की अनियमित दिनचर्या से कई तरह की समस्याएं बिन बुलाए आ जाती है। इसलिए चुस्त, तन्दरूस्त रहने के लिए नियमित योग करें।


सकलडीहा: कम्पोजिट विद्यालय ताजपुर में गर्मी की छुट्टी होने के बाद भी अध्यापकों ने बच्चों को योग के लिए घर घर जाकर प्रेरित किया। सुबह सुबह बच्चे विद्यालय पहुंच गए। जहां अध्यापकों के साथ बच्चों ने योग किया। इस दौरान ब्यायाम शिक्षक राहुल सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को योग कराया।