सर्वेश्वरी समूह: स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

Sakaldiha news: सर्वेश्वरी समूह के 63 वें स्थापना दिवस गुरुवार को हरिहरपुर आश्रम में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा आश्रम से कलश यात्रा के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी। वहीं झंडा पूजन के बाद स्वच्छता के प्रतीक झाड़ू का वितरण कर साफ सफाई के प्रेरित किया गया।

पड़ाव स्थित कुष्ठ आश्रम पर ऐसे निराश्रितों के लिए है। जिन्हें कुष्ठ होने के बाद समाज के लोग नीचा दिखाने लगते थे। ऐसे वंचित लोंगो को सम्मान इस आश्रम से मिला। गुरुवार को ताजपुर पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, अमित सिंह, विक्की सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आश्रम का साफ सफाई किया। इसके बाद सफेद ध्वज के कलश लेकर गावं में प्रभातफेरी निकाली। आश्रम आने के बाद ध्वज पूजन विधि विधान से हुआ। इसके बाद अनुयायियों ने आश्रम के रीति रिवाज से झाड़ू का वितरण किया। आस पास के मंदिरों पर झाड़ू का वितरण कर लोंगो को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट: राहुल सिंह