अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीमिर्जापुरलख़नऊ

सकलडीहा व्यापार मंडल चुनाव: दो प्रत्याशी दोनों बन गए अध्यक्ष

एक सर्वसम्मति तो दूसरे ने व्यापारियों का वोट पाकर बना अध्यक्ष

संगठन की चुनाव में पीएसी की ड्यूटी

Chandauli news: व्यापार मंडल के सकलडीहा मण्डल का संगठनात्मक चुनाव दो महीने बाद हो ही गया। इस सामान्य चुनाव को कुछ व्यक्ति ने संगठन की आड़ में वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य क्या प्राप्त कर लिया इस चुनाव को ग्राम प्रधान जैसा कसमकस चुनाव का रूप दे दिया। स्थिति यह हो गयी कि प्रशासन को पीएसी की व्यवस्था करनी पड़ी। जबकि पूरे चुनाव में तनाव का नामो निशान नही था। यह जरूर रहा कि संगठन के अध्यक्ष के लिए दो दावेदार थे। दोनों अध्यक्ष बन गए। एक को।मनोनीत किया गया जबकि दूसरे प्रत्याशी ने 392 वोट प्राप्त किया।

व्यापार मंडल चुनाव में दिलीप गुप्त एवं कृष्णा सेठ अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकते नजर आये लेकिन बीच में ही खेल कुछ और हो गया। प्रत्याशी दिलीप गुप्त ने दूसरे गुट उद्योग व्यापार मंडल का दामन थमते हुए कस्बा सकलडीहा से अध्यक्ष मनोनीत किए गए। वहीं चुनावी प्रक्रिया में सोमवार को व्यापार मंडल प्रतिनिधि ने मतदान कराया जिसमें कुल 458 मत पड़े। बैलेट पर दो प्रत्याशी दिलीप गुप्त व कृष्णा का नाम अंकित था। इसमें दिलीप को 45 व कृष्णा सेठ को 392 मत प्राप्त हुआ जिला अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा कृष्ण सेठ को विजयी घोषित किया गया।

सुरक्षा ब्यवस्था को देखते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में नायाब तहसीलदार अमित कुमार लागये गए थे। जबकि स्थानीय पुलिस बल के साथ साथ पीएसी भी लगाया गया था। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page