बार्डर पर सीसीटीवी लगने के बाद भी गौतश्करो पर नही लग रहा लगाम
Chandauli news: बार्डर क्षेत्र में गौ तश्करों पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। लेकिन इससे तश्करों के ऊपर बहुत फर्क नही पड़ रहा। मंगलवार की रात्रि में गौवंश से भरी गाड़ी धीना के रास्ते जा रही थी। पुलिस के अनुसार उसे रोका गया। जिसके बाद भागने के चक्कर में गाड़ी गढ्ढे में पलट गई। इसके बाद आधा दर्जन गौवंश की मौत भी हो गयी। लेकिन गौतश्कर पुलिस के हत्थे नही लगे।
धीना के पसाईं (कटसीलवां) के रास्ते पशुओं को लादकर पीकप जा रही थी। जिसपर एक पुलिसकर्मी इसका पीछा किया। जिसके बाद यह अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। पीकप पलटते ही पुलिस कर्मी खिसक लिए। गढ्ढे में पलटी पीकप को उठाने के लिए आस पास के लोंगो की मदद पुलिस ली। इसमें घायलावस्था में 10 गौवंश को बाहर निकाला गया। जबकि कुछ की मौत हो गयी थी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। गौ वंश अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।