
राजस्व के 67 व पुलिस से सम्बंधित 33 मामले
Chandauli news: सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुन्डे की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 111 मामलों में से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को सम्वन्धित विभाग को निस्तारण के लिए दिया गया। इसमें 67 मामले राजस्व के 33 मामले पुलिस विभाग के आये। जबकि 11 मामले अन्य विभाग से सम्बंधित पड़े।

माह के पहले व तीसरे शनिवार को होने वाले तहसील दिवस में जुलाई माह के तीसरे शनिवार के दिन विश्व पौधरोपण दिवस के कारण तहसील दिवस अगले कार्यदिवस के लिए टल गया था। जिसके कारण सोमवार को तहसील समाधान दिवस हुआ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने फरियाद सुना। तहसील दिवस आयोजन के बाद किसानों को श्री अन्न दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, जवाइन्ट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, सीएमओ वाईके राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।