18 वर्ष के युवाओं को अभियान चलाकर बनाएं मतदाता: डीएम

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के लिए किया जागरूक

Chandauli news: 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवा जो अब तक मतदाता नही बन पाए है। उन सभी को अभियान चलाकर उनके नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही युथ से बातकर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एसआरबीएस पंचफेडवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी छात्राओं से कहा कि जिनकी उम्र 18 पूरी है उनको वोट देना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए छात्राओं से मतदान लोकतंत्र में क्यों है जरूरी संबंधित प्रश्न भी पूछे। इसके साथ ही मतदाता को शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा वाल पोस्टर, गायन, डांस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, उप निदेशक/प्रभारी अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।