
सदर कोतवाली के झांसी गांव की घटना
अपाचे गाड़ी से सवार थे बदमाश, घायल को निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती
Chandauli news: खेत से घर लौट रहे युवक को घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही घायल हो गया। इसके बाद बदमाश आराम से भग गए। जबकि घायल युवक मौके पर गिर गया। जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर जानकारी लिया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के झांसी गांव निवासी श्यामसुंदर पाल (19) खेत से दोपहर में घर आ रहा था। भिखारीपुर भठ्ठा के पास घात लगाए सफेद रंग के अपाचे से बदमाशों ने श्यामसुंदर को लक्ष्य कर 315 बोर के कट्टे से फायर कर दिया। जो पीठ में जाकर लग गयी। गोली लगते ही श्यामसुंदर मौके पर गिर कर छटपटाने लगा। हमलावर भाग गए।
गोली लगने की जानकारी परिजनों को हुआ इसके बाद परिजन ईलाज के लिए वाराणसी निजी चिकित्सालय ले गए। वहीं जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह , सदर इंस्पेक्टर गगन राज मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया। जिसमें परिजनों ने तीन के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। जिसमें जितेंद्र पुत्र श्रवण, कन्हैया पुत्र गब्बर व प्रदुम्न पुत्र वीरेंद्र निवासी झांसी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
वक्तब्य