
अलीनगर थाने के भुपौली चौकी पर तैनात है सिपाही
तश्करों के गाड़ी को पकड़ कार्यवाही के बजाय गुणा गणित में लगे
Chandauli news: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार की तड़के सुबह गौ तश्करी में लिप्त दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। तड़के सुबह नींद खुलने के साथ विभाग में इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।

भुपौली चौकी ओर तैनात सिपाही विनय द्विवेदी व राहुल कुमार ने शनिवार के सुबह गौ तश्कर की एक पीकप को रुकवाए। इन दोनों ने पीकप को चौकी पर ले आये। जहां वाहन का कागजात व पशु के सम्बंधित दस्तावेज मांगा। लेकिन तश्करों द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नही कराया गया। इसपर वैधानिक कार्यवाही करने की बजाय गुणा गणित शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत किसी ने पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नम्बर पर कर दिया। इसके बाद तत्काल एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराया। इसके बाद तत्काल दोनों को सस्पेंड कर दिया।
सुबह सुबह जब तक लोंगो की नींद खुलेने के साथ विभागीय कार्यवाही से हड़कम्प मचा हुआ है।