
सकलडीहा। कोतवाली के विशुनपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए निकल गया। जिससे बाईक सवार दोनों ब्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया जबकि गांव में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश ब्याप्त है।
गुरुवार की शाम विशुनपुरा गांव निवासी भोला राजभर(20) अपने रिश्ते में चाचा जितेंद्र(40) के साथ बाजार के निकला था। जैसे ही यह हनुमान जी के मंदिर के पास पहुंचा था कि बालू लदे बोगा ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार ट्राली के नीचे आ गये। जिससे दोनों कुचल गए। वहीं बोगा चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया जबकि गांव में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से बालू लेते बोगा ट्रैक्टर प्रतिदिन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
दुर्घटना के बाद एक दी दिन सक्रिय रहेगी पुलिस
दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन जनपद के विभिन्न राष्ट्रों पर अवैध रूप से बालू ला दे मोगा ट्रैक्टर संचालित होते हैं। लेकिन इन्हें रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता है। यह बात अलग है कि दुर्घटना होने के बाद एक-दो दिन तक स्थानीय प्रशासन सक्रियता दिखाते हुए एक दो ट्रैक्टर को पकड़कर चालान करने का कार्य करता है। इसके बाद फिर से यह संचालन शुरू हो जाता है।