
सदर एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंच लिया पत्रक
Chandauli news: चन्दौली से सैदपुर व पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण कर विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अध्यक्षता में शुक्रवार को धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। सपाजनों के धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर सीओ व सदर इंस्पेक्टर पहुंच गए थे। सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचकर पत्रक लिया। जिसमे मुआवजा आदि के लिए आगामी 01 सितंबर को कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ बैठक कर निर्णय लेने की बात बताया।

धरना प्रदर्शन में सैयदराजा के पूर्व विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तो हो रहा है। यह सब ठीक है। लेकिन इसमें प्रभावित लोंगों को मुआवजा पर कोई सहमति नही बन पाई है। अधिकारी व प्रभावित ब्यक्ति दोनों में कन्फ्यूजन है की मुआवजा मिलेगा की नही।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि 28 गांव के किसान प्रभावित हो रहे है। लेकिन उन लोंगो को बिना मुआवजा दिये सरकार की बुलडोजर चल रही है। पीड़ित लोंगो की बात बहरी सरकार नही सुन रही। जिनके लिए समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि 2021 में सड़क चौड़ीकरण के लिए पैसा आ गया है। इसके बाद 2022 में शिलान्यास किया जाता है। लेकिन 2023 ब्यतीत हो रहा है। आज तक मुआवजा नही दिया गया। विधायक ने कहा कि उचित मुआवजा नही दिया गया तो फिर आंदोलन कब लिए विवश होंगे।