
एसपी ने चारों आरोपियों पर 15-15 हजार का रखा ईनाम
तीन के ऊपर पहले से कई मामले में दर्ज
Chandauli news: शुक्रवार की रात्रि में डेरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह के फार्च्यूनर गाड़ी का ओवरटेक कर आधा दर्जन लोंगो ने केवल मारपीट ही नही बल्कि लाइसेंसी असलहा व पैसा भी लूट ले गए थे। यही नही फार्च्यूनर गाड़ी भी तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने चार लोंगो के खिलाफ लूट, मारपीट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। बलुआ इंस्पेक्टर के आख्या पर अब इन सभी पर पुलिस अधीक्षक ने 15- 15 हजार रुपया ईनाम घोषित कर दिया।

डेरवां गांव निवासी अभिषेक आजमगढ़ से निमंत्रण कर अपने वाहन संख्या UP72BV से घर आ रहे थे तभी उनका पीछा करते हुए दो फार्च्यूनर गाड़ी से आधा दर्जन लोंगो ने ओवरटेक करते हुए दौलतपुर के समीप रोक लिया था। इन लोंगो ने अभिषेक के साथ मारपीट करते हुए लाइसेंसी असलहा छीन लिए थे। यहां तक कि फार्च्यूनर गाड़ी भी छतिग्रत कर दिए। अभिषेक ने उसमें से चार लोंगो को पहचान लिया था। जो उनके चचेरे भाई अंकित के मित्र थे। कुछ दिनों से इन लोंगो के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था।

अभिषेक ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई अंकित को देते हुए परिजनों व पुलिस को भी जानकारी दिया। वहीं लूट आदि की घटना की जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई। हालांकि रात्रि में ही दोनों पक्ष के बीच पंचायत की बात शुरू हो गयी थी। जिसपर पुलिस मामले के समझौते तक शान्त हो गयी। देर रात्रि तक चली पंचायत के बाद जब बात नही बनी तो अभिषेक ने चार के खिलाफ शिकायत थाने में किया। जिसपर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए कैथी फुलवरिया निवासी विकास सिंह पुत्र आनन्द, अभिषेक पुत्र मनोज, राम गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता व अभय सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट, मारपीट जैसे संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। मुकदमा दर्ज हो ने बाद यह सभी भाग निकले। इसके बाद जब पुलिस रिकार्ड खंगालना शुरू किया तो पाया कि विकास, रामू व अभय के खिलाफ मारपीट के कई मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई। जिसकी रिपोर्ट बलुआ पुलिस ने एसपी को दे दिया। पुलिस अधीक्षक ने चारों के खिलाफ 15 – 15 हजार रुपाया का ईनाम घोषित कर दिया है।