
अखिलेश यादव के कार्यक्रम में चकरघट्टा थाने से लगी थी दरोगा की ड्यूटी
Chandauli news: वीआईपी ड्यूटी में पॉलिटेक्निक मैदान में चकरघट्टा से आये दरोगा का धूप लगने से हालात बिगड़ गयी। साथ में आये पुलिस कर्मियों से जिलाचिकित्सालय भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया।

सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चुनावी सभा मुख्यालय के पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर था। जिसमें सुरक्षा ब्यवस्था के लिए चकरघट्टा थाने से आये दरोगा शिवधनी यादव भी आये हुए थे। जिनकी ड्यूटी वीआईपी गेट के आस पास लगा हुआ था। चुनावी सभा समाप्त होने के बाद अभी पुलिस कर्मी अपने गंतब्य स्थान पर जा रहे थे। उसी दौरान मेन गेट पर शिवधनी यादव को चक्कर की शिकायत हुई। जिसपर साथ के पुलिस कर्मियों ने पास के एक छोटे से पेड़ के नीचे बैठाए। लेकिन हालत खराब होने लगा। आनन फानन में जिलाचिकित्सालय भर्ती कराया गया। यहां ईलाज के बजाय तत्काल रेफर करने में महारथ पाए चिकित्सकों ने शिवधनी यादव को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जिसे ईलाज के लिए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिए। शिवधनी के मृत्यु की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके साथ ही शिवधनी के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी।
तीन घण्टे पूर्व से लगती है वीआईपी ड्यूटी :
किसी भी वीआईपी का कार्यक्रम 30-35 मिनट के लिए निर्धारित होता है। लेकिन इस कार्यक्रम को कराने में प्रशासन दो से तीन दिन पूर्व तैयारी शुरू करती है। हालांकि चुनावी कार्यक्रम की तैयारी पार्टी स्तर पर होती है। लेकिन सुरक्षा ब्यवस्था हेलीपैड , वीआईपी के मंच तक सुरक्षित आने व जाने से लेकर भीड़ की नियंत्रित आदि के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती होती है। लेकिन यह ड्यूटी प्रोटोकाल से तीन घण्टे पूर्व कार्यक्रम के दिन लगाई जाती है। सोमवार को अखिलेश यादव का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे का निर्धारित था। जिसके लिए सुबह दस बजे से ड्यूटी प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी जुटने लगे थे। वीआईपी का आगमन 3 बजे हुआ। ऐसे में लगभग पांच घंटे तक धूप में खड़ा रहना। वह भी बिना चाय नाश्ता यहां तक कि पानी की ब्यवस्था भी पार्टी के सुविधानुसार मिला पाता है। जबकि सरकारी स्तर लर इस तरह की कोई ब्यवस्था नही होती।