
Badaun news: पुलिस विभाग में चार महिला सिपाही(जेंडर) पुरूष बनने की इच्छा जाहिर करते हुए डीजी मुख्यालय से अनुमति मांगी है। इस बात लेकर मुख्यालय पर चर्चा जोरों पर है। तब तक बदायूं में एक शादी शुदा महिला को एक किशोरी से प्यार हो गया। महिला अपने पति को छोड़कर सहेली के साथ फरार हो गई। इसके बाद मंदिर में जाकर शादी रचा लीं। शादी की फोटो दोनों अपने घरवालों को जब भेजे फोटो देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव की लड़कियों को आपस में प्यार (love) हो गया। इन सभी का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया कि शादी शुदा पति को छोड़कर आपस में शादी कर ली। दोनों एक साथ पकड़े की दुकान पर काम कर रही थी उसी दौरान आपस में इन सभी के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसमें एक लड़की 20 साल की है । इसकी शादी हो चुका है। दूसरी लड़की 17 साल की है। सोमवार को दोनों बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गईं और फिर सुबह तक घर नहीं आईं। परिवार वाले कॉल करते रहे लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। परिवार वाले तब हैरान रह गए जब उन्होंने फेसबुक पर दोनों लड़कियां आपस में शादी करके हुए के फोटो अपलोड कर दीं।