तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटी, कूद कर चालक ने बचाई जान

सकलडीहा के भोजापुर चौराहे की घटी घटना
Chandauli news: सकलडीहा कोतवाली के भोजापुर चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण ट्रैक्टर भरी नहर में जा पलटी। चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोग मौके पर जुट गए। ट्रैक्टर मालिक को जानकारी होने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के पूरा गांव के पुट्टू प्रधान का पुत्र अपने ट्रैक्टर का सर्विस कराने सकलडीहा गया था। वहां से सर्विस कराकर यह गाड़ी को लेकर घर जा रहा था। क्रासिंग पार करने के बाद यह बहुत ही तेज गति में गाड़ी को लेकर आ रहा था। भोजापुर चौराहे से इसे दाहिने तरफ मुड़ना था। तेज गति के कारण जैसे ही यह अपने टैक्टर को मोड़ा ट्रैक्टर पूरी तरह से अनियंत्रित हो गयी। जब तक कुछ कर पाता ट्रैक्टर भरी नहर में जा गिरी। गाड़ी पलटते समय लगे झटके से यह ट्रैक्टर चला रहा ग्राम प्रधान पुत्र कुछ दूर गिर गया। जिससे इसकी जान बच गयी। जबकि ट्रैक्टर का चारो पहिया ऊपर हो गया। चौराहे पर स्थित लोंगो की भीड़ इकट्ठी हो गयी। जब चालक से चौराहे के दुकानदारों ने पूछा तो उसने पूरा ग्राम प्रधान का पुत्र बताया। जिसके बाद इसकी जानकारी उसके घरवालों को दिया गया। प्रधान अपने साथ दूसरा ट्रैक्टर ले आये। दुकानदारों की मदद से बाहर निकलवाकर फिर से गैराज में भेजेने के लिए भेज दिए।