
महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में एसपी ने शुक्रवार के परेड की ली सलामी
परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगाने के आदेश मिलते ही छूट गए पसीने

Chandauli news: चुस्त, गठीली व स्फूर्ति ब छरहरा बदन यह फोर्स की पहचान है। लेकिन आजकल मोटी व फैटी तोंद वालों की अधिकता भी पुलिस में बढ़ती जा रही है। पुलिस लाइन व ग्राउंड न होने के कारण शुक्रवार व मंगलवार का परेड भी पिछले कई वर्षों से एसपी के शिविर कार्यालय प्रांगण में होता चला आ रहा है। ऐसे में तोंद बढ़ाकर घूमने वालों की संख्या अधिक हो गयी है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पिछले शुक्रवार की परेड में ऐसे लोंगो को टारगेट कर लिए थे। जो इस बार शुक्रवार के परेड का स्थान ही परिवर्तित कर दिए। शुक्रवार का परेड मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में हुआ। जहां डायल 112, डॉग स्क्वायड के अलावा ढंग नियन्त्रण आदि की दक्षता व गुणवत्ता को जाना। ग्राउंड में पर्याप्त स्थान होने के कारण दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण व तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि के विषय में जानकारी लिया।

यहां तक तो ठीक रहा परेड के लिए पहले से ही नामित पुलिस कर्मी अपने परेड प्रोटोकाल के हिसाब से बावर्दी उपस्थित रहे। परेड की सलामी सीओ लाइन राजीव सिसोदिया ने दिया। इसके बाद परेड निरीक्षण के दौरान बढ़े तोंद वाले पुलिस कर्मियों को 2 किमी दौड़ लगाने का दिशा निर्देश गार्द मेजर को दिया। दौड़ का आदेश सुनते ही गुलाबी ठंड के कारण उलेन वर्दी में उपस्थित पुलिस कर्मी पसीना पसीना हो गए। ग्राउण्ड का एक दो चक्कर के बाद ही अधिकांश हांफने लगे।
