
नईबाजार के रास्ते बिहार जा रही गाय को स्थानीय लोंगो ने पकड़ा
Chandauli news: मुख्यमंत्री लाख कानून ब्यवस्था व तश्करी पर नकेल कस रहें हो लेकिन भ्रस्टाचार आकंठ में डूबे अपने कारनामे से बाज नही आ रहे। प्रतिदिन थानों व चौकी के सामने से गौ तश्कर अपने ब्यापार को सिंचित कर रहे है। इसके लिए उन्हें बकायदे एक मुश्त चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। पुलिस के मेहरबान होने पर अब स्थानीय लोग मोर्चा ले रहे है।
सकलडीहा का नईबाजार चौकी हो या फिर कन्दवा का रामपुर इन सभी चौकियों से होते हुए गौतश्कर कभी पैदल हो कभी गाड़ियों पर गाय या उसके बछड़े को बिहार पार करा रहे है। मेन सड़क पर चौकी व थाना होने के बाद भी तश्करों का यह अवैध कारोबार बकायदे फल फूल रहा है।
शनिवार को तड़के सुबह नईबाजार से सैयदराजा की तरफ पिकप से दो गाय जा रही थी। इसकी सूचना चौकी प्रभारी को स्थानीय लोंगो ने दिया। लेकिन तश्करों के प्रभाव के आगे दरोगा जी इस वाहन को रोकना उचित नही समझे। जिसके बाद खुद स्थानीय लोंगो ने मोर्चा खोल तश्करों के वाहन को रोक लिया। हालांकि पुलिस के मेहरबान होने के बाद स्थानीय लोंगो का यह विरोध उनके लिए काफी परेशानी खड़ा कर सकता है। लेकिन उन परेशानियों का चिंता किये बगैर जब वाहन को रोक तश्करों के साथ लोंगो ने फोटो खींच लिया उसके बाद तक पुलिस नही पहुंच पाई थी। बाद में बड़े दबे मन से चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचकर गौतश्कर को मय वाहन चौकी पर ले गए।