
भाजपा प्रत्याशी ने 72 लाख, सपा प्रत्याशी का 38 लाख खर्च
Chandauli news: लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण का मतदान 01 जून को होना है। इसके लिए 30 मई के शाम 05 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पूर्व निर्वाचन विभाग के ब्यय पर्यवेक्षक ऋषी कुमार विसेन व जिलानिर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुन्डे ने सभी प्रत्यशियों के खर्च का मिलान बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कराया। जो सुबह दस बजे से शाम 05 बजे तक चला।

ब्यय पर्यवेक्षक के समीप लेखा जोखा रजिस्टर लेकर पहुंचे लोकसभा चुनाव में लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। टीम द्वारा जब मिलना किया गया तो इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय का अब तक 72 लाख रुपया प्रचार प्रसार में खर्च हुआ है। जबकि सपा प्रत्याशी खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी से काफी पीछे है। वीरेंद्र सिंह ने अब तक 38 लाख 7 हजार रुपया खर्च होने का ब्यौरा दिया। बसपा प्रत्याशी सतेंद्र द्वारा कुल ₹ 983000, राम गोविंद द्वारा कुल ₹ 46430, शोभनाथ द्वारा कुल ₹ 63909, संजय कुमार सिन्हा द्वारा कुल ₹ 93350, राजेश विश्वकर्मा द्वारा कुल ₹51170 अरविंद पटेल द्वारा कुल ₹ 46000, शेर सिंह द्वारा कुल रु०40880, संतोष कुमार द्वारा 62100 ₹ व्यय किया गया है। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।