उत्तर प्रदेशगोरखपुरचंदौलीबांदामुरादाबादराजनीति

21565 वोट से भाजपा के केबिनेट मंत्री को सपा के वीरेंद्र ने दी शिकस्त

पहले चक्र से वीरेंद्र ने बढ़ाई बढ़त, बीच में एक दो हो पाए पीछे

Chandauli news:  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह ने 21565 वोट से शिकस्त दिया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 452911 मत मिले थे। जबकि सपा प्रत्याशी को 474476 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार को मौर्या को 159903 मत मिला।

पहले चक्र के गणना से ही सपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। बीच बीच में किसी चक्र में भाजपा प्रत्याशी भी बढ़त बनाये लेकिन ज्यादा देर तक यह रिकॉर्ड उनके हिस्से नही रहा। स्थिति यह हो गयी कि अंतिम अंतिम चक्र तक लगातार बढ़त ने वीरेंद्र सिंह को विजय मार्ग से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

पूरे लोकसभा क्षेत्र में 30 चक्र की गिनती हुई। इसमें सकलडीहा , सैयदराजा व मुगलसराय में 26 राउंड तो शिवपुर अजगरा में 30 राउंड की गिनती हुई। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ । जिसमें सबसे पहले बैलेट व विविपैड के मतों की गिनती हुई। कुल 1509 मत बैलट से तो 2504 वोट विविपैड से पड़ा। इसमें वीरेंद्र को मतपत्र से 716, डॉक्टर महेन्द्रनाथ 364 व बसपा के सत्येंद्र 325 मत  प्राप्त किया।

वही ईवीएम के विविपैड से कुल 2504 मत पड़ा था। जिसमें 1847 मत वैध पाए । जबकि 657 मत अवैध हो गया।  इसमें सपा प्रत्याशी को 832, भाजपा को 745 व बसपा को 93 मत मिला।

ईवीएम की की गिनती शुरू हुआ तो यह बढ़त निरंतर बढ़ती गयी। 30 चक्र की गिनती में भाजपा प्रत्याशी को कुल 452911 व सपा प्रत्याशी को 474476 मत मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 21565 मत से विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवीन मंडी से बाहर आये वीरेंद्र को समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। जुलूस निकालते हुए सपा कार्यालय पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया।

मीडिया से बात जीत के दौरान उन्होंने कहा कि बयोवृद्ध नेता को जनता आराम दी है। क्योंकि उनके घुटने मवन तकलीफ है। ऐसे में जनता ने अपना जनादेश बदल दिया।

विधान सभावार मत:

विधानसभा        प्रत्याशी     मिले मत  

मुगलसराय        वीरेंद्र          108356

                      महेंद्र नाथ      95015

सकलडीहा      वीरेंद्र             89757

                      महेंद्रनाथ         68703

  सैयादराजा      वीरेंद्र           78684

                        महेन्द्रनाथ        77343

अजगरा              वीरेंद्र           97608

                       महेन्द्रनाथ पांडेय   97381

शिवपुर             वीरेंद्र सिंह      98532

                        महेन्द्रनाथ   1133603

                     

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page