
सुबह छह बजे के बाद गंगा घाट पर शुरू हुई भीड़, दोपहर बाद तक लगती रही डुबकी
Chandauli news: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी पर उमड़ा। जो दोपहर बाद तक चलता रहा। लगभग 5 लाख से उपर श्रद्धालुओं ने गंगा के निर्मल धारा में मोक्ष के लिये डुबकी लगाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रही।

मौनी अमावस्या पर पश्चिम वाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए जनपद के कोने कोने के साथ साथ बिहार व गाजीपुर जिले के आस्थावान यहां पहुंचकर स्नान करते है। इसके पीछे का तर्क यह है एक मात्र यही ऐसा स्थान है जहां मां गंगा पूरब से पश्चिम की दिशा में बहती है। पश्चिम वाहिनी का महत्व संगम से भी ज्यादा है।

पूर्व में मौनी अमावस्या के दिन डुबकी लगाने वालों की संख्या 5-8 लाख के बीच पहुँचजाती थी। जिसको जो साधन मिलता उसी को पकड़ अमावस्या स्नान करने पहुंचते है। ट्रैक्टर ट्राली आए लेकर, ऑटो जीप, बस से लोग पहुंचते है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा ब्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 02 पाली में लगाई गई थी। वहीं निरीक्षक व थाना प्रभारी 24 घण्टे के लिए लगे थे।

पिछले कई वर्षों से अमावस्या के एक दिन पूर्व शाम से ही भीड़ जुटने लगती थी। जिसके मद्देनजर ड्यूटी लगी थी। लेकिन इस बार के स्नान में एक दिन पूर्व गंगा घाट पर जुटने वालों की संख्या नगण्य थी। जिसको देखते हुए रात्रि 10 बजे से लगने वाली ड्यूटी को मध्य रात्रि 02 बजे से कर दिया गया था। तड़के सुबह भीड़ की स्थिति देखकर ड्यूटी पर लगे लोग राहत भरे अंदाज में ड्यूटी बजा रहे थे। सबका मनना था कि यह महाकुम्भ की वजह से भीड़ कम दिख रही है।
लेकिन सुबह 06 बजे के बाद जो रेला उमड़ा यह प्रशासन पेशानी पर बल ला दिया। भारी भीड़ की जो शुरुआत हुई यह दोपहर बाद चलता रहा। पुलिस व प्रशासन का अनुमान रहा की दोपहर 02 बजे तक लगभग डुबकी लगाने वालों की संख्या 05 लाख के आसपास पहुंच गया होगा।