धारदार से गर्दन पर कराया हमला, हालत खतरे से बाहर
चन्दौली। कन्दवा थाना क्षेत्र की एक लड़की को अपने जीजा के भाई का प्यार ठुकराना उसके लिए मुसीबत बन गया। आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के गर्दन पर धारदार से हमला कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ईलाज के लिए हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहाँ हालत खतरे से बाहर है। लड़की के बयान पर एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा के भाई हरीश चंदन से उसकी बात चीत होती थी। इधर कुछ दिन से इन दोनों में अनबन हो गया था। जिसे लेकर वह काफी गुस्से में था। शनिवार की शाम उसने फोन किया लेकिन लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नही दी। रविवार को हरीश चंदन ने अपने दोस्तों के साथ उसके घर आ गया और लड़की के ऊपर हमला कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने लड़की को हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहाँ हालात खतरे से बाहर है।