उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामुरादाबाद

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा

पीआरबी पुलिस पर वाहन चालक को छोड़े जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

पुलिस से मारपीट की शुरू हुई जांच, एक दर्जन से अधिक लोंगो पर होगी कार्यवाही

Chandauli news: मिट्टी की अवध खनन में लिप्त ट्रैक्टर के धक्के से  14 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंची पीआरबी पुलिस ने भीड़ से चालक को मुक्त कराया। जो मौका देख वहां से भाग निकला। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। जिसके बाद यह लोग डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों से उलझ गए। यहां तक कि मारपीट भी किये। घटना की जानकारी के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से लोंगो को शांत कराया। अब पुलिस से मारपीट करने वालों का शिनाख्त शुरू हो गया है।

शुक्रवार की देर रात्रि मंगरौर गांव के समीप मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर ने रमाशंकर के पुत्र कृष्णकुमार को धक्का मार दिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार के धक्का लगने की जानकारी पर ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिए। जिसकी जानकारी डायल 112 पर दिया। दुर्घटना की जानकारी के बाद पहुंची पीआरबी ने चालक को ग्रामीणों की चंगुल से मुक्त कराया। जिसके बाद वह भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रतिबन्ध के बाद भी जमकर तश्करी हो रही है।

उधर ईलाज के पहले ही कृष्ण कुमार की मृत्यु के बाद ग्रामीण जाम लगा दिए। उसी दौरान पीआरबी के पुलिस कर्मी जाम वाले स्थान पर पहुंच गए। जिन्हें देखने के बाद जनता आक्रोशित होकर डायल 112 को निशाना बना लिए पहले तो हाथापाई फिर बाद में मारपीट शुरु हो गया। ग्रामीणों के आक्रोश। को देखते हुए पुलिस कर्मी भागने लगे। इसके बाद चकिया कि पुलिस ने जाम को समाप्त कराया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया।

वक्तब्य सीओ चकिया

क्या कहते है अधिकारी: इस सम्बंध में सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दुर्घना की जानकारी के बाद पहुंची पीआरबी से मारपीट की सूचना मिली है। जिसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट किया गया। जांच चल रही है बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page