
सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग पर आग ने मचाई तबाही
Prayagaraj news: महाकुम्भ के 26 वें दिन एक बार फिर से टेंट में आग लग गयी। इस बार सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग के कई आशियाने को आग ने अपने आगोश में लिया। हलांकि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। प्रशासन अब कुम्भ क्षेत्र में रुकने नहीं दे रही है। कारण की 05 फरवरी के बाद से भीड कम होने की अनुमान लगाएं लोंगो का जत्था महाकुम्भ स्नान के लिए पहुंचने लगा है। जिससे बसंत पंचमी से भी ज्यादा भीड़ शुक्रवार को रहा। इसके अलावा वीवीआइपी का भी आगमन हो रहा है। शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी पर डुबकी लगाया।

शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर-18 में दोपहर को हरिहरानंद शिविर में आग लग गया। जो देखते ही देखते में कई टेंट को अपने काबू में ले लिया। आगलगी की जानकारी मिलते ही फॉयर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं। तत्काल बैरिकेडिंग की गई। फायर ब्रिगेड के लोंगो ने आग और काबू पाया। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। जांच की जा रही है।
गुरुवार शुक्रवार की भीड़ को देखते हुए एक बार फिर से प्लाटून पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। केवल पैदल यात्रियों के लिए खोला गया है। इसके साथ ही शनिवार शनिवार व रविवार भीड़ बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा। इसे देखते हुए प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है। महाकुंभ में ज्यादातर अखाड़े अब प्रस्थान करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी। इसलिए श्रद्धालुओं को अखाड़ों के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। 26 दिन के इस महाकुम्भ में अब तक 48 लाख लोंगो ने डुबकी लगाई है। जिसमें 10 लाख कल्पवासी है। उधर जिला प्रशासन ने 12 फरवरी तक सभी विद्यालय को बन्द कर दिया।