क्राइम

30 लाख की अवैध सम्पति कुर्क

जनवरी में 4 करोड़ की जमीन हो चुकी है कुर्क

अयोध्या। जरायम की दुनिया मे कदम रखने वालों को मिट्टी में मिलाने प्रदेश सरकार की धारणा को उत्तर प्रदेश के अयोध्या की पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर अपराधियो का कमर तोड़ रही है। दो महीने में एक अपराधी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई साढ़े चार करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया है। जिसके बाद से अन्य अपराधियो में हड़कम्प मचा हुआ है।

फोटो: कुर्की की कार्यवाही करती पुलिस व राजस्व टीम

अयोध्या के एसएसपी का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता को अमली जामा पहनते हुए डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने हर थाने के टॉप टेन अपराधियो की सूची अपने पास मंगवा लिए है। किस अपराधी पर कैसे नियंत्रण करना है इसकी मॉनिटरिंग खुद शुरू कर दिए। जिसका परिणाम रहा   मु0अ0सं0 415/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अवतांश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पुत्र श्लोक तिवारी निवासी मलेथू कनक थाना बीकापुर के अवैध चल अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।लगातार दो महीने में उक्त अपराधी के 4 करोड़ 30 लाख की सम्पत्ति कुर्क कर दी गयी। 

कुर्क सम्पत्ति एक नजर में…

कुर्क सम्पति एक नजर में..

 प्लाट ग्राम अबूसराय तहसील सदर खाता संख्या 27 गाटा संख्या 170 मि0/ 0.022 हे0 में से 149.62 कीमती  30,00,000, वाहन सं0- UP 32 JT 9091 , पक्का मकान तेंदुआमाफी, खाता सं0- 21, गाटा सं0- 73 मि. रकबा 0.006 जिसकी लागत 40,00,000 रूपय,  प्लाट तेंदुआमाफी, खाता सं0- 140, गाटा सं0- 55 रकबा 0.045 हे0 1,25,00,000/- रूपये, एक अदद प्लाट नरोत्मपुर, खाता सं0- 27, गाटा सं0 71/0.113 हे0 30,00,000/- रूपये, एक अदद प्लाट श्लोक आश्रम फैजाबाद-सुल्तानपुर रोड कस्बा बीकापुर खाता सं0 – 84, गाटा सं0- 464/0.205 हे0 मे से 0.0384 हे0 (अलका तिवारी पत्नी अवतंश तिवारी के नाम) 2,05,00,000/- रूपये ।                                                                             

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page