अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुरचंदौलीमिर्जापुरराजनीति

नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान लेकर निकले राहुल कमलापति त्रिपाठी को भूले

भारत जोड़ो पद यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में किया प्रवेश

Chandauli news: नफरत की बाजर में मोहब्बत की दुकान लगाने व भारत के लोंगो को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू किए है। क्योंकि वर्तमान परिवेश में केवल नफरत की राजनीति हो रही है। उक्त बातें शुक्रवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दौरान नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा के मैदान में जनसभा में कहा।

उन्होंने कहै कि वर्तमान की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश को अडानी व अम्बानी चला रहे है। जिसका खामियाजा जनता महंगाई के रुप में झेल रही है। देश के प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे है। एक दूसरे को तोड़ रहे है। लेकिन यह यात्रा भाई को भाई से जोड़ने का काम कर रहा है।

सोनभद्र की आदिवासी नृत्य करती जनसभा स्थल पहुंचती महिलाएं

कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कि पहली यात्रा में जिन स्थानों पर नही गए वहाँ के लोंगो को शिकायत थी। दूसरी यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक कि है। इसमें किसानों के दर्द, युवाओं के बेरोजगारी, भूख से लाचार लोंगो को न्याय दिलाने के लिए यात्रा की जारी है। नौबतपुर बार्डर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

पंडित जी कर्मभूमि पर कमलापति को भूल गए राहुल

भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में लगभग 6 मिनट के अपने उद्बोधन में राहुल गांधी अपने मंचस्थ एक दो नेताओं का नाम लिया। इसके बाद सभी मंचस्थ वरिष्ठ जन का उद्बोधन कर जनसभा को सम्बोधित करने लगे। चन्दौली की पहचान कांग्रेस नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी से है। लेकिन पंडित जी को याद करने की जरूरत कांग्रेस के नेता ने नही किया। यहां तक कि मुख्यालय पर स्थित पंडित जी प्रतिमा पर माल्यार्पण का तक का कार्यक्रम नही सम्मिलित हुआ। हलांकि अपने स्तर से यहाँ के कांग्रेसी नेता कोशिश किये। लेकिन राहुल गांधी द्वारा पंडित कमला पति त्रिपाठी को भूल जाने से कांग्रेसी आहत हो गए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page