उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यलख़नऊवाराणसी

गौ तश्कर की बेकाबू पीकप साइकिल सवार को रौंदते हुए टाइल्स में जाकर फंसी

पुलिस ने पीकप से 6 मवेशी किया बरामद

Chandauli news: गौ तश्करी में लिप्त एक पीकप शुक्रवार के भोर में गंगा से स्थान कर घर जा रहे वृद्ध को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर टाइल्स की दुकान के आगे रखे ग्रेनाइट पत्थर से टकराकर वहीं फंस गयी। उधर गौ तश्कर वाहन छोड भाग गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पीकप से 06 मवेशी बरामद किया। जबकि जिला चिकित्सालय भेजे गए वृद्ध की मृत्यु होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

चहनियां क्षेत्र के सुरतापुर गांव निवासी मदन सिंह (60 वर्ष) शुक्रवार की भोर में गंगा स्नान कर साइकिल से घर लौट रहे थे। सोनहुला गांव के समीप पशुओं से भरी पीकप रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पास के में  टाइल्स की दुकान के आगे रखे ग्रेनाइट पत्थर से टकरा गई।  टक्कर इतनी तेज थी कि पत्थर के टुकड़े टुकड़े हो गए। जबकि साइकिल सवार मदन सिंह सड़क से 10 फीट दूर झाड़ी पर जाकर गिरे थे। आस पास के लोग टहलने जा रहे थे जो यह स्थति देखे। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस व परिजन को दिया।

घायल वृद्ध को जिला चिकित्सालय ईलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रख दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page