अध्यात्मक्राइमगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमुरादाबादवाराणसी

पुलिस मुठभेड़ में अवैध पिस्टल के साथ दो धराये

धानापुर व सकलडीहा की पुलिस को मिली सफलता

धानापुर थाने के अपराध रजिस्टर में 302 का आरोप

पुलिस से घिरता देख पिस्टल नहर में फेंक किया आत्मसमर्पण

Chandauli news: पुलिस मोहर्रम को लेकर ताजिया में ब्यस्त थी। उधर थाने के अपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज एक ब्यक्ति स्कॉर्पियो से धूल उड़ाते हुए निकला। भीड़ भाड़ वाले इलाके में बेअन्दाज ढंग से गाड़ी का अचानक निकलना। पुलिस को थोड़ा नागवार गुजरा। जब आस पास के लोंगो से पूछताछ किया तो पता चला वह धानापुर थाने के आपराधिक रिकॉर्ड में नामजद है। फिर क्या था पुलिस पीछा कर ली। जिसे धरहरा जाते जाते पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों ब्यक्ति के पास से एक अवैध पिस्टल व एक दो नाली फूल लोडेड बंदूक मिला है। हालांकि पुलिस अभी इस मुठभेड़ को सार्वजनिक नही की है।

सूत्रों के अनुसार धानापुर एसओ प्रशांत सिंह कस्बा में ताजिया को लेकर मय हमराह व अतिरिक्त पुलिस बल के साथ टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की  स्कॉर्पयो तेजी के साथ भीड़ भाड़ वाले इलाके से गुजरी। जिसके बाद जब पता लगाया तो यह गाड़ी किसी एक अपराधी की है जो थाने के अपराधियों की सूची में। जनके ऊपर हत्या के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें जेल जा चुका है।

जानकारी होने के बाद एसओ धानापुर ने हमराह के साथ पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं सकलडीहा एसओ संजय सिंह को भी जानकारी दिया। ताजिया को लेकर पुलिस चक्रमण पर रही। जिसके कारण तत्काल एसओ सकलडीहा भी दूसरी तरफ से घेराबंदी करने के लिए बढ़े। पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी के पीछा करने पर स्कॉर्पियो धरहरा गांव की तरफ मोड़ लिया। पुलिस की गाड़ी पीछा करने में इतनी तेज रफ्तार में थी जो सामान्यतया स्थिति में नही चलती। इसका आभास कर पब्लिक भी पीछा करने लगी। धरहरा गांव के लिंक मार्ग पर आगे सड़क खराब व पुलिस से घिरता देख अपने साथ रखा पिस्टल नहर में फेंक दिया। उसके बाद आत्मसमपर्ण की स्थिति में पुलिस के सामने हो गया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर जब जमा तलाशी लिया गया तो गाड़ी से एक नो नाली बंदूक फूल लोडेड मिला। वहीं नहर में फेंके गए असलहे का खोजबीन हुआ जो पुलिस के हाथ लगा। इसमें भी चार गोली भरी मिली। हालांकि अभी पुलिस पकड़े गए दोनों ब्यक्ति के नाम को सार्वजनिक नही की है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page