उत्तर प्रदेशखेलचंदौलीमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

व्यापार मंडल चुनाव: पद की लोलुपता ने सकलडीहा मंडल चुनाव में लाया नया मोड़

दो महीने से लगातार दावेदारी करने वाला प्रत्याशी मतदान तिथि घोषित होते ही संगठन से दिया स्तीफा

प्रत्याशी के स्तीफा देते ही दूसरे संगठन न लिया हाथों हाथ,बना दिया अध्यक्ष

Chandauli news: सकलडीहा व्यापार मंडल चुनाव गुलाबी ठंड में गर्मी का एहसास करा दिया। हुआ यह कि पिछले तीन माह से चुनावी प्रक्रिया संचालित है। संगठन के अध्यक्ष की दावेदारी में दो प्रत्याशी अपना अपना दावा ठोका है। संगठन के चुनाव जिलप्रशासन के अनुमति की वजह से अब तक नही हो पाया था। 21 नवम्बर को स्थानीय प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए सहमति दिया। सहमति के बाद चुनाव की तैयारी हो रही थी तब तक इसमें एक नया मोड़ आ गया। एक प्रत्याशी ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दे दिया।

व्यापार मंडल के चुनाव में दिलीप गुप्ता व कृष्णा सेठ अध्यक्ष पद के लिये अपनी दावेदारी करते हुए नामांकन किया था। 21नवम्बर मंगलवार को चुनाव होना था। तब तक 20 नवम्बर के शाम दिलीप कुमार गुप्ता ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता को दे दिया। दिलीप के शाम को स्तीफा देने की जानकारी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को हो गया। फिर क्या था। उद्योग ब्यापार ने इसे हाथों हाथ ले लिया। अभी तीन माह पूर्व संगठन ने अध्यक्ष का मनोनयन किया था। लेकिन उस अध्यक्ष को जिला कार्यकारणी में सम्मिलित करते हुए दिलीप कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बना दिया। आज एक लान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है।

उधर प्रत्याशी के चुनावी मैदान से बाहर होने पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि का कहना है कि संगठन पड़ की लोलुपता के लिए नही बल्कि ब्यापारियों के हित के लिए कार्य करता है। जिला संगठन ने स्तीफा अस्वीकार कर दिया है। चुनाव का कार्य हर हाल में होगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page