
अपने कारनामे को छुपाने के लिए तश्करों का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ मुक़दमें की कर रही तैयारी
Chandauli news: चोरी तो चोरी उपर से सीनाजोरी यह कहावत जिले के पुलिस पर सटीक बैठ रही है। कारण यह कि गौ तश्करी में लिप्त पुलिस के काले कारनामे का एक वीडियो वायरल हो गया। जिनमें गौ तश्करों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने मुहिम छेड़ दिया। इन सभी ने आधा दर्जन से अधिक पशु तश्करों का पीकप रोक लिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया तो मौके पर पहुंचना उचित नही समझे। हालांकि तश्करों को रास्ता बदलने के लिए विवश होना पड़ा।
विभागीय सूत्रों की माने तो गौ तश्करी को लेकर किरकिरी हुई पुलिस अपने कारनामें को छुपाने के लिए उन्ही तश्करों से प्रार्थना लिया गया है। जिसमें पैसा छिनने व रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र लिया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी चल रही है।
गौ तश्कर ही पुलिस का कारखास: वैसे तो थानों पर एक अलग कारखास होते है जो थानों के राजस्व की वसूली करते है। पहले इनकी संख्या एक या दो होती थी। लवकिं विभागीय सूत्रों की माने तो इस समय जिले का हर एक थाने पर कारखासों की संख्या 3 से अधिक है। तीनो लोगों का अलग अलग विभाग है। किसी के पल्ले में जानवर तो कोई आबकारी का कार्य देखता है। जबकि एक वहन स्टैंड, बालू आदि से राजस्व बढ़ाने का कार्य करता है।