
लोस चुनाव में सैयदराजा पुलिस ने जेवरियाबाद से 20 लोंगो को शांति भंग में किया है पाबंद
Chandauli news: पुलिस रस्सी को सांप और सांप को रस्सी बना सकती है। कुछ ऐसा ही मामला सैयदराजा थाना का सामने आया है। जहां गौ तश्करों से वसूली में अपनी ऊर्जा खर्च कर रही पुलिस को एक मृतक ब्यक्ति से ही चुनाव में शांति भंग की आशंका है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को 107/16 में पाबन्द कर दिया। पुलिस के इस रिपोर्ट पर एसडीएम न्यायालय से ₹ 1 लाख से पाबन्द भी कर दिया। एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी होते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया।

कुछ दिन पूर्व सदर कोतवाली पुलिस ने वार्ड नं 11 के 40 घरों के परिवार में 40 लोंगो को पाबन्द की थी। जिसमें ऐसे भी लोंगो को पाबन्द किया गया था जिन्हें निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव में ड्यूटी लगाई जाती है। उन सरकारी कर्मचारियों को कोतवाली पुलिस ने 107/16 में ₹ 1 लाख से पाबन्द किया गया था। हालांकि जिलाधिकारी ने इस मामले को गभीरता से लिया था।
अब सदर कोतवाली से एक कदम आगे बढ़कर सैयदराजा पुलिस ने जेवरियाबाद गांव के 20 लोंगो को शांति भंग में पाबन्द किया है। पुलिस की रिपोर्ट पर जवाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह की न्यायालय ने सभी 20 लोंगो को ₹ 2-2लाख से पाबन्द कर दिया। न्यायालय के आदेश की कॉपी जब सम्बंधित के घर पहुंचा तो पुलिस के इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।
जेवरियाबाद में 20 ब्यक्ति को जो नामित किया है। उक्त सूची के क्रमांक 02 पर शामिल अरविंद कुमार पुत्र जगदीश सिंह को 107/ 16 में पाबन्द किया गया है। जबकि अरविंद की मृत्यु वर्ष 2020 के जुलाई माह में हो गया है। ऐसे में बंद कमरे से पुलिस के इस तरह की कार्यवाही से लोंगो में आक्रोश है। 58 वर्ष की आयु में साहब के कृपापात्र बने इंसपेक्टर व उनकी टीम केवल वसूली पर ऊर्जा खर्ज कर रही है।